सतांव(रायबरेली)। सामुदायिक शौचालय समय से न खुलने से लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष है। आमजन की समस्या और अधिकारियों की उदासीनता को लेकर छह अप्रैल 2025 को ‘अमर उजाला’ ने ‘शोपीस बनकर रह गए सामुदायिक शौचालय’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन
समाचार छपते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ने नोटिस जारी कर सभी पंचायत सचिवों से जवाब मांगा है। एडीओ (पंचायत) बीरेंद्र कुमार ने चंदई रघुनाथपुर व कोरिहर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) सत्येन्द्र सिंह व अटौरा बुजुर्ग में तैनात वीडीओ अनुराग पांडेय के अलावा सभी गांवों में तैनात सचिवों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। समय पर जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।