फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जौनपुर इंटरसिटी में बदले जाएंगे कोच

Thu, 19 Jun 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर लाइन नंबर आठ कर खड़े इंटरसिटी एक्सप्रेस के लिए आए दो कोच।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन से चलने वाली जौनपुर इंटरसिटी में लगे कोच बदले जाएंगे। यह काम अगले महीने शुरू होगा। इस ट्रेन में 10 कोच लगते हैं, जिनमें छह कोच को बदला जाना है। इसके लिए दूसरे कोच की व्यवस्था कराई जा रही है। अभी दो कोच मिले हैं। बाकी कोच भी जल्दी मिल जाएंगे।
विज्ञापन


रायबरेली और जौनपुर के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस दौड़ती है। इसमें 10 कोच लगे होते हैं। सुबह यह ट्रेन रायबरेली से जौनपुर के लिए दौड़ती है। रात में जौनपुर से रायबरेली लौटती है। प्रत्येक नौ महीने पर इंटरमीडिएट ओवरहॉलिंग (आईओएच) किसी भी कोचिंग डिपो में कराई जाती है, जबकि प्रत्येक 18 महीने पर आवधिक ओवरहाॅलिंग (पीओएच) कराने के लिए कोच को वर्कशॉप भेजा जाता है। इंटरसिटी ट्रेन में छह कोच को पीओएच के लिए भेजा जाना है, इसीलिए दूसरे कोच मंगाए जा रहे हैं।

रायबरेली स्टेशन को दो कोच मिल गए हैं, जिन्हें रेल लाइन नंबर आठ पर रोका गया है। जल्द ही चार अन्य कोच भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अगले महीने से जौनपुर इंटरसिटी में कोच बदलने का काम शुरू होगा। कोचिंग डिपो अफसर अरविंद कुमार का कहना है कि जौनपुर इंटरसिटी में छह कोच को बदला जाना है। जैसे-जैसे कोच की समयावधि पूरी होगी, उन्हें हटाकर दूसरे कोच लगा दिए जाएंगे। दो कोच आ गए हैं। बाकी कोच भी जल्दी आएंगे। ट्रेन से जो कोच निकलेंगे, उन्हें वर्कशॉप भेज दिया जाएगा। कोच की अदला-बदली से ट्रेन के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें