फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ व अन्य अफसरों को लगी बूस्टर डोज

विज्ञापन
5-रायबरेली में शुक्रवार को जिला अस्पताल में टीका लगवाने के बाद कार्ड दिखाते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह सहित अन्य अफसरों ने शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाई। जिले में 88.80 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। 2153 लक्ष्य के सापेक्ष 1911 लोगों ने टीके लगवाए। एम्स में भी 71 लोगों का टीकाकरण हुआ। टीकाकरण को लेकर सभी में जोश नजर आया।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 2153 लोगों का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। सुबह समय से टीकाकरण शुरू हुआ। जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह, एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय, कोरोना टीकाकरण प्रभारी डॉ. ऋषी बागची, हिमांशु श्रीवास्तव आदि को बूस्टर डोज लगाई गई। जिला महिला अस्पताल में 131 और पुरुष अस्पताल में 56 लोगों को टीके लगाए गए। जगतपुर सीएचसी में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संजीव गुप्ता सहित 75 लोगों ने टीका लगवाया। शाम तक 1911 लोगों ने टीके लगवाए। जिले में 88.80 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। इनसेट
विज्ञापन

टीकाकरण सेंटर लगे टीके
अमावां 68
बछरावां 65
बेलाभेला 139
एम्स 71
डीह 69
डलमऊ 79
हरचंदपुर 61
गौरा 41
जगतपुर 75
जतुआ-टप्पा 84
खीरों 178
लालगंज 127
महराजगंज 57
सलोन 187
नसीराबाद 57
सरेनी 98
शिवगढ़ 36
ऊंचाहार 127
आईएमए 104
महिला अस्पताल 131
पुरुष अस्पताल 56
कुल 1911
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें