फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5666 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को योगी का तोहफा

Thu, 21 Feb 2019 11:57 PM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। किशोरी बालिका योजना के कार्यक्रम का गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से योजना को शुरू करते ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय को बढ़ाने की घोषणा की।
विज्ञापन



घोषणा सुनते ही ब्लॉकों में प्रसारण देख रहीं तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया। बढ़ा मानदेय जिले में 5666 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को मिलेगा। 


गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किशोरी बालिका योजना का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रमों को ब्लॉकों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को बुलाकर सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ाने की घोषणा को सुनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

 

अब किसे कितना मिलेगा मानदेय
कार्यकर्ता                  पहले मानदेय      अब मानदेय
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता          5500          7000
मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता     4500          5750
सहायिका                     2750          3500
 

लेकिन इससे खुश नहीं एसोसिएशन
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भले ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा दिया है, लेकिन आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन इससे खुश नहीं हैं। एसोसिएशन के जिला प्रभारी राकेश कुमार शुक्ला, जिलाध्यक्ष लीना पांडेय, महामंत्री सीमा सिंह, जिला संरक्षक कुसुम सिंह का कहना है कि सरकार ने वर्ष 2017 में सम्मानजनक मानदेय का वादा किया था, लेकिन सरकार वादे को पूरा नहीं कर रही है। 10 हजार मानदेय की मांग अब भी जारी रहेगी। सरकार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को उनका हक देना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें