रायबरेली। लखनऊ में 25 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण होगा। सभी ब्लॉक मुख्यालयों के साथ ही तहसीलों और कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।
सीडीओ प्रभाष कुमार ने सभी 25 स्थलों पर एलईडी टीवी की व्यवस्था की है। इन स्थलों पर करीब 7400 लोगों को सजीव प्रसारण का गवाह बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा के पदाधिकारियों के साथ ही अन्य गणमान्य लोगों को भी बुलाया गया है।