फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रिमझिम बारिश में सिमटे बादल

Fri, 24 Jul 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बारिश के बीच छाता लागाकर बच्ची के साथ निकलती महिलाएं। 
विज्ञापन
रायबरेली। काले घने बादल हर दिन छाते हैं लेकिन रिमझिम बारिश के बाद गुजर जाते हैं। इससे उमस बढ़ जाती है और फिर इससे लोग परेशान होते हैं। बृहस्पतिवार को भी सुबह, दोपहर और शाम को कुछ देर के लिए रिमझिम बारिश हुई। बादल छाए तो उम्मीद जागी कि जोरदार बारिश होगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन


जिले में मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं है। इस कारण जोरदार बारिश नहीं हो रही है। पिछले चार दिनों से बदली और धूप की लुकाछिपी जारी है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे रिमझिम बारिश हुई और उसके बाद मौसम खुल गया। दोपहर एक बजे फिर हल्की बारिश हुई और फिर शाम को भी रिमझिम बारिश हुई। बादली छाने से नमी का प्रतिशत बढ़ गया है, जिस कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। सबसे अधिक स्कूली बच्चों को हो रही है।

शहर में बारिश होने के बाद कीचड़ से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। सोनिया नगर, आंबेडकर नगर, निराला नगर में गलियों में कीचड़ हो गया। सब्जी मंडी में कीचड़ होने से व्यापारियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के अनुसार अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि नमी का प्रतिशत अधिक है, इस कारण उमस अधिक हो रही है। हवा का निम्न दाब बना हुआ है, इस कारण रिमझिम बारिश हो रही है।

बारिश के बीच छाता लागाकर बच्ची के साथ निकलती महिलाएं। 

बारिश के बीच छाता लागाकर बच्ची के साथ निकलती महिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें