फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, नौ घायल

Sun, 18 Oct 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर। क्षेत्र के घोंसरी गांव में शनिवार शाम तालाब की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी हरचंदपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चार घायलों का सीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पहले पक्ष से योगेश सिंह (45), पुष्पा सिंह (50) पत्नी श्याम सुंदर सिंह और शुभम सिंह (21) घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से ऋषिकेश सिंह (55), राजेश सिंह (50), अभिषेक सिंह (25), अनुराग सिंह (19), रिषभ सिंह (25) और माही सिंह (17) को चोटें आई हैं।

सीएचसी हरचंदपुर के ईएमओ डॉ. राजीव गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों के नौ घायल अस्पताल पहुंचे थे। इनमें से पांच को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि चार का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। हरचंदपुर पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें