अमावां। नेक मांगने को लेकर मंगलवार की रात बरातियों और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बरातियों ने दुल्हन को भी पीट दिया, जिसके बाद उसने शादी करने से इन्कार कर दिया।
शिवगढ़ से आई बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार सिहं ने बताया कि घरातियों और बरातियों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। हालांकि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद