फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डिजाइन और मॉडलिंग के बारे में जानेंगे बच्चे

Sun, 15 Jun 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में एक बार फिर समर वर्कशॉप के तहत बच्चों को हुनर सिखाया जाएगा। दूसरे चरण की पांच दिवसीय समर वर्कशॉप सोमवार यानी 16 जून से शुरू होगी। इस बार का विषय डिजाइन एंड मॉडल क्रॉफ्टिंग होगा, जिसके तहत बच्चों को विभिन्न प्रकार की डिजाइन और मॉडल से जुड़ी जानकारी सीखने को मिलेगी। इसमें विभिन्न स्कूल-काॅलेजों के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


निफ्ट में पहली बार इस तरह की समर वर्कशाॅप का आयोजन किया है। इससे बच्चे गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग कर कुछ न कुछ नया सीख सकेंगे और हुनरमंद बनेंगे। बच्चों को उनकी रुचि के आधार पर समर वर्कशॉप तीन चरणों में आयोजित करने का फैसला लिया गया है। दूसरे चरण की समर वर्कशॉप डिजाइन एंड मॉडल क्रॉफ्टिंग पर आधारित होगी, जो 16 से 20 जून तक चलेगी। इसमें बच्चे डिजाइन के बारे में जान सकेंगे।

समर कैंप कोआर्डीनेटर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर भार्गवी कुमार अय्यर ने बताया कि तीसरे एवं अंतिम चरण की वर्कशॉप 23 से 27 जून तक होगी, जो मोबाइल फोटोग्राफी एंड कैलीग्राफी पर आधारित रहेगी। इसके पहले विजुअल आर्ट पर 9 से 13 जून तक पहले चरण की समर वर्कशॉप आयोजित हो चुकी है। पांच दिवसीय वर्कशॉप में स्कूल-कॉलेजों से आने वाले प्रतिभागी बच्चों को रोजाना सुबह 10 से 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


कैंपस एकेडमिक कोआर्डीनेटर प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि एक बैच 30 बच्चों का तय है। अगर बच्चों की संख्या ज्यादा होगी तो बैचों की संख्या बढ़ाई जाएगी। निफ्ट के निदेशक एनएस बोरा ने बताया कि समर वर्कशॉप का शीर्षक डिजाइन एंड डिस्कवर : क्रिएटिव समर कैंप तय किया गया है, जो बच्चों के लिए एक अनोखा अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें