फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: घर से लापता हुए बच्चे दो किमी दूर पड़े मिले बेहोश

Mon, 21 Jul 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। उन्नाव हाईवे पर बने ओवरब्रिज के नीचे रविवार को तड़के दो बच्चे बेहोशी की हालत में मिले। दोनों को सीएचसी लालगंज में इलाज कराया गया। बच्चे यहां कैसे पहुंचे, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


धूरीखेड़ा मजरे निहस्था गांव निवासी नितिन कुमार के बेटे सचिन (10) और विपिन (8) शनिवार को कमरे में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे परिजनों की नींद खुली, तो बच्चे गायब थे। रात में ही बच्चों की खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह जानकारी हुई कि दो बच्चे बेहोशी की हालत में हाईवे पर बने ओवरब्रिज के नीचे हैं।

बच्चे यहां कैसे पहुंचे। इस बारे में परिजनों को भी जानकारी नहीं हो सकी। बच्चों के पास उनका स्कूली बैग भी मिला है, जिसमें किताबों की जगह कपड़े मिले हैं। हालत गंभीर होने पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बच्चे भी नहीं बता पा रहे हैं, वह यहां कैसे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें