लालगंज (रायबरेली)। जनता बाजार गांव में बृहस्पतिवार को पतंग उड़ाते समय एक बच्चा अचानक छत से गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आननफानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव निवासी रविशंकर मौर्य का बेटा सिद्धार्थ (9) मकान की दूसरी मंजिल पर पतंग उड़ा रहा। दोपहर करीब दो बजे वह असंतुलित होकर मकान की पहली मंजिल में आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रिफर कर दिया। (संवाद)