फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार को अनियंत्रित टेम्पो ने सड़क पार करते समय एक बालक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी डलमऊ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक टेम्पो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूरे इंद्रजीत मजरे खोदायपुर निवासी रामरतन का छह वर्षीय बेटा घर के सामने सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान डलमऊ की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहा टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर जा रहे बालक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से उसे सीएचसी डलमऊ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मां लज्जावती की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें