फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे टब में गिरी दुधमुंही बच्ची की जान गई

Wed, 10 Aug 2016 12:16 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
नवजात की मौत
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के अमर नगर मोहल्ले में मंगलवार रात पानी भरे टब में गिरने से एक दुधमुंही बच्ची की मौत हो गई। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना से परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया। जानकारी के मुताबिक शहर के अमर नगर निवासी अमित तिवारी की बेटी आन्या (डेढ़) रात में पानी भरे टब में गिर गई। उस समय परिवारीजन घरेलू कार्य में व्यस्त थे।   कुछ देर बाद परिवारीजनों ने बेटी की खोजबीन शुरू की तो उसे टब में पड़ा देखा। आननफानन उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उस मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी कक्ष में मौजूद डॉ. एसपी दीक्षित के मुताबिक टब में गिरने के कारण बच्ची की मौत हुई है। कोतवाल कमलेश पांडेय का कहना है कि मामला दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें