मौसम में हुए एकबारगी बदलाव से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बुखार से बुधवार को छह साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 10 लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। डॉक्टरों का मानना है कि मौसम में अचानक हुए बदलाव की वजह से बुखार की चपेट में लोग आ रहे हैं। इससे सावधान रहने की जरूरत है। सलोन तहसील क्षेत्र के जबदहा गांव निवासी दीपक (6) को बुखार से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिसकी बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके शहर के किला बाजार की रहने वाली निशा (4), राना नगर के अनुज तिवारी (19), राही के संतोष (18), मुंशीगंज के असलम (14), तस्लीम (17), गुरुबख्शगंज के विजय (24), सविता (15) और बछरावां की जनक दुलारी (35), सर्वेश (23) और गंगागंज के राहुल (8) का बुखार से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष में इलाज कराया गया।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बीरबल का कहना है कि मौसम में बदलाव की वजह से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। ओपीडी में भी बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ी है। लोग शाम को घर से निकलने पर गर्म कपड़े जरूर पहनें। सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि अस्पताल आने वाले रोगियों का बेहतर इलाज किया जाता है।