फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे शहर में डायरिया का कहर, बच्चे की मौत, 34 भर्ती

Tue, 07 Jun 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती डायरिया पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चिलचिलाती धूप व गर्मी और गंदगी के कारण आधा शहर डायरिया की गिरफ्त में आ गया है। डायरिया सेे मंगलवार को एक बच्चे की मौत हो गई और 34 पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जोशियाना, जहानाबाद, खालीसहाट, सूरजूपुर व बस अड्डा आदि मोहल्लों में अफरातफरी की माहौल है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीमें मोहल्लों में पहुंच गईं और 36 से अधिक लोगों का इलाज किया है। एसीएमओ डॉ. एसके चक ने भी प्रभावित मोहल्लों में घूमकर स्थिति का जायजा लिया। नगर पालिका की 24 टीमें भी बजबजाती नालियों और मोहल्लों में फैले कूडे़ को साफ करने में जुट गई हैं।

शहर के मोहल्लों में गंदगी और गर्मी के कारण संक्रामक रोग तेजी से बढ़ गया है। जोशियाना निवासी देवी शंकर के सात वर्षीय बेटे अंश की डायरिया की चपेट में आने के कारण मौत हो गई है। दूसरे बेटे चेतन को शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जोशियाना, जहानाबाद, खालीसहाट, सूरजूपुर, बस अड्डा, इंदिरा नगर, फिरोज गांधी नगर समेत कई मोहल्लों के 34 से अधिक डायरिया से पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आधे शहर में डायरिया फैलने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार रात ही मोहल्लों में पहुंच गई।

एसीएमओ डॉ. एसके चक ने रात में मोहल्लों का जायजा लेने के बाद जिला अस्पताल के चिकित्सकों को सभी रोगियों को भर्ती करके इलाज कराने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव ने बताया कि डायरिया समेत अन्य रोगियों के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जिससे रोगियों को परेशानी का सामना न करना पडे़।

जोशियाना, जहानाबाद, खालीसहाट, सूरजूपुर व बस अड्डा आदि मोहल्लों में डायरिया फैलने के बाद नगर पालिका चेत गया है। मंगलवार को 20 सफाई कर्मियों की विशेष टीम इन मोहल्लों में पहुंची। जेसीबी, ट्रैक्टर, डंफर आदि के माध्यम से नालियों की सफाई कराई गई।

सिल्ट व गंदगी को बाहर फेंका गया। मोहल्लों में ब्लीचिंग व चूने का छिड़काव भी कराया गया। प्रभारी सफाई निरीक्षक ओएन त्रिपाठी, ओपी सिंह, नवल किशोर, मो. इशरत आदि ने मोहल्लों का निरीक्षण भी किया।

जिला अस्पताल में चेतन, इशांत, कार्र्तिक, अंशुमान, ओम, सिम्पल, आशीष, मदीहा, संध्या, आकांक्षा, अशोक कुमार, नियाजम, युवराज, कुसुम श्रीवास्तव, निखिल, चंद्रा श्रीवास्त, रेनू बेबी, बेबी रुपा, राजकिशोर, तनुशर्मा, बबलू , मो. युसुफ , पूजा , शकीला, इच्छा , मो. अल्लन, संजू , चंद्र भूषण श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र, राबिया , निहाल, समरजीत , माया , अजय आदि को डायरिया कीर चपेट में आने के बाद भर्ती कराया गया है।

एसीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि सूचना मिलने के बाद ही टीमें मोहल्लों में भेज दी गई। स्वयं भी जायजा लिया गया है। मोहल्लों में गंदगी का अंबार होने के कारण ही लोग डायरिया की चपेट में आए हैं। दूषित पानी पिया जा रहा है। नालियां भी बजबजा रही हैं। मोहल्लों में अब स्थिति ठीक है। मोहल्लों में दवाओं का वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें