फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 19 सीएचसी में मिलेंगी सस्ती दवाएं

Sun, 30 Mar 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सस्ती दवाएं मुहैया कराने के लिए स्थलों का चयन कर लिया गया है। सभी 19 सीएचसी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुलेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित एजेंसी को सीएचसी में कक्ष उपलब्ध कराकर केंद्रों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल में परचा काउंटर के पास औषधि केंद्र खोला जाएगा। अप्रैल माह से केंद्रों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवाएं उपलब्ध दी जा रही हैं। तमाम मरीज बाजार से दवाएं लेते हैं। बाजार की दवाएं महंगी पड़ती हैं। मरीजों को अस्पताल के अंदर सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने की व्यवस्था की है। अब तक जिला अस्पताल के साथ बछरावां सीएचसी में जन औषधि केंद्र संचालित है। अन्य सीएचसी में मरीजों को बाजार से ही महंगे रेट पर दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।

शासन ने जिले की सभी सीएचसी में जन औषधि केंद्र खोलने के आदेश दिए गए। इसके बाद प्रक्रिया शुरू कर दी गई। स्थलों के चयन के लिए सीएमओ के स्तर से कमेटी का गठन कर किया गया। कमेटी ने जिला अस्पताल व सीएचसी में पहुंचकर जनऔषधि केंद्र संचालित कराने के लिए स्थलों का चयन कर लिया। सभी सीएचसी में औषधि केंद्र के लिए एक-एक कक्ष उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन



केंद्रों पर होंगी 600 जेनरिक दवाएं
जन औषधि केंद्रों पर करीब 600 तरह की जेनरिक दवाइयों के साथ ही सर्जिकल सामान भी उपलब्ध कराया जाएगा। इनके रेट निजी मेडिकल स्टोरों पर मिलने वाली दवाइयों व सामानों से कम होंगे। सरकारी आपूर्ति में दवाओं की कमी होने पर मरीजों को इन केंद्रों से सस्ती दर पर दवा सुगमता से मिल सकेगी।

जिले की सभी सीएचसी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया चल रही है। एजेंसी को स्थल उपलब्ध करा दिए गए हैं। जल्द ही केंद्रों का संचालन कराकर मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- डॉ. अरविंद कुमार, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें