फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक समेत तीन का वेतन रोका

Tue, 01 Dec 2015 11:47 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों का वेतन रोकते हुए सीएमओ ने कारण बताओ नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। मंगलवार को दूसरे दिन भी प्रशिक्षण में लोगों को बच्चों को कुपोषण से बचाने और उनकी जांच करने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन


राज्य पोषण मिशन के तहत कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए सभी सीएचसी अधीक्षक, सीडीपीओ व अन्य अधिकारियों को जिला महिला अस्पताल में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यहां प्रशिक्षण लेने वाले अधिकारी व चिकित्सक ब्लॉकों में आशा बहू, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व अन्य को प्रशिक्षण देंगे।

मंगलवार को हरचंदपुर के सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रदीप वर्मा, नसीराबाद के स्वास्थ्य कर्मी शैलेश सिंह व शाकिर प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार यादव ने बताया कि जवाब आने के बाद अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें