फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शहर में पांच स्थानों पर बनाए गए चार्जिंग स्टेशन

Tue, 06 Oct 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की अड़चन अब दूर होगी। इसके लिए शहर में पांच स्थानों पर नगर पालिका ने चार्जिंग स्टेशन बनाए हैं। अब शहर में कूड़ा उठान और बेहतर तरीके से हो सकेगा।
विज्ञापन

दरअसल, शहर में प्रतिदिन करीब 70 मीट्रिक टन कचरा निकलता है, लेकिन उठान में देरी के कारण कचरा प्रबंधन में काफी दिक्कतें आती हैं। इस परेशानी से छुटकारे के लिए नगर पालिका ने 10 इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद की है। इन वाहनों से कूड़ा उठान का काम भी शुरू हो गया है।
वाहनों की खरीद के बावजूद नगर पालिका ने इन वाहनों को चार्ज करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की थी। इससे वाहनों के संचालन पर दिक्कत आ रही थी। शहर के प्राइवेट चार्जिंग स्टेशन संचालक कूड़ा ढोने वाले वाहनों की चार्जिंग करने में आनाकानी करते थे। इसके समस्या को दूर कराने के लिए लिए पालिका ने स्वयं देवानंदपुर, जैतूपुर, जफरनगर, महानंदपुर, 66 फुटा रोड पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रविशेखर सिंह, संतोष सिंह को चार्जिंग स्टेशनों की देखरेख जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें