फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पंडालों में गूंजने लगे मां के जयकारे

Tue, 13 Oct 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में खोया मंडी स्थित दुर्गा पूजा में माता रानी की आरती करते भक्त।
विज्ञापन
रायबरेली। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को घर-घर में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। चहुंओर मां के जयकारे गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


शहर के मंशा देवी, चंपा देवी, मढ़ी देवी और काली माता मंदिर में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों के कपाट खुलने से पहले ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी। विभिन्न देवी मंदिरों में हवन, पूजन-अर्चन, मंत्रोच्चारण और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। घरों में भी श्रद्धालुओं ने मां का दरबार सजाकर विधि-विधान से पूजा की।

मंदिरों के साथ ही विभिन्न मोहल्लों में सजाए गए पूजा पंडालों में भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आचार्य द्विवेदी नगर, नेहरू नगर, इंदिरा नगर, कैपरगंज, छोटी बाजार, प्रगतिपुरम, राजकीय कॉलोनी और साकेत नगर समेत कई स्थानों पर मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूजा पंडाल सजाए गए हैं, जहां श्रद्धालु विधि-विधान से मां की आराधना कर रहे हैं।

रायबरेली में खोया मंडी स्थित दुर्गा पूजा में माता रानी की आरती करते भक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें