फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तीन नंबर लाइन की पटरियां बदलनी शुरू

Tue, 27 May 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन की लाइन नंबर तीन पर पुरानी पटरी हटाकर नई पटरी लगाती मशीन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रैक की क्षमता बढ़ाने के लिए पटरियां बदलने का काम शुरू हो गया। अभी लाइन नंबर तीन पर पटरियां बदली जा रही हैं। सोमवार को पुरानी पटरियां हटाकर अलग रख दी गईं। इनकी जगह नई पटरियों को बिछाया जाने लगा। लाइन नंबर एक और दो पर बाद में पटरियां बदली जाएंगी।

रेलवे स्टेशन परिसर में आने वाले तीन ट्रैकों को बदला जा रहा है। लाइन नंबर तीन पर करीब 800 मीटर के रेलवे ट्रैक पर लगे स्लीपर को पहले ही बदला जा चुका है। पटरियां बदलने के लिए भी एक पखवारे पहले काम शुरू हुआ था। नई पटरियां मंगाकर ट्रैक किनारे रखवा दी गई थी।
विज्ञापन


पटरियों के टुकड़ों को जोड़ने के लिए फ्लश बट मशीन मंगाई गई, जिसके जरिए पटरियों के टुकड़ों को रेलवे ट्रैक के बीच में नाप-जोख करा ली गई। अब पुरानी पटरियां खोलकर अलग हटा दी गई हैं। फ्लश बट मशीन से ही पटरियां जोड़कर ट्रैक पर बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है, जो मंगलवार तक पूरा हो जाएगा।

वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) विजय कालरा ने बताया कि लाइन नंबर तीन पर पटरियां बिछने लगी हैं। फ्लश बट मशीन से जोड़ने के बाद कर्मचारियों की टीम लगाकर पटरियों को ट्रैक से बांध दिया जाएगा।
विज्ञापन


लाइन नंबर दो पर ट्रेनों का आवागमन अधिक रहता है। इसलिए जैसे-जैसे ट्रैफिक ब्लॉक मिलता रहेगा, वैसे-वैसे पुरानी पटरी हटाकर नई लगाई जाती रही। पटरियां पहले से रखवा दी गई है। जल्द ही पटरियां बदलवा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें