फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कानून व्यवस्था से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर में हुआ बदलाव

Fri, 20 Mar 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
आरडीए के सभागार में आयोजित प्रदर्शनी में स्टाल का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री राकेश सचान व अन्
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आरडीए के सभागार में आयोजित प्रदर्शनी के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जिले के प्रभारी व उद्यम खाद्य एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग मंत्री राकेश सचान पहुंचे। उन्होंने स्टॉलों का निरीक्षण करके हौसला बढ़ाया। लाभार्थियों में चेक और प्रमाणपत्र का वितरण करने के साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। कई बच्चों का अन्नप्रासन्न भी कराया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में डबल इंजन की सरकार ने सुरक्षा, सुशासन और विकास की जिस यात्रा को प्रारंभ किया, वह आज नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के रूप में पूरे देश में मॉडल बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व विकास किया है।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार के चलते प्रदेश देश में बेहतर स्थिति में आया है। प्रदेश का बजट वर्ष 2016 के 3.99 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 9.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इससे विकास कार्यों को गति मिली है। शिक्षा के क्षेत्र में कायाकल्प योजना और स्कूल चलो अभियान से सुधार हुआ है, वहीं सीसीटीवी आधारित नकलविहीन परीक्षाएं गुणवत्ता बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम हर्षिता माथुर, एसपी रवि कुमार, सीडीओ अंजूलता, सीएमओ डॉ. नवीचंद्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक, डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्र, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें