फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची तिलोई, परिवार के दुख-सुख में हमेशा रहूंगी साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद स्मृति ईरानी शनिवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र के तिलोई विधानसभा पहुंचकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख तिलोई के पिता के निधन पर दुख जताया।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर पहुंचीं स्मृति ईरानी ने परिवार से शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह सुख व दुख में परिवार के साथ हैं। करीब 25 मिनट रुकने के बाद स्मृति ईरानी जगदीशपुर के लिए रवाना हो गईं।
तिलोई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेढ़ौना निवासी एवं पूर्व तिलोई ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना के पिता ब्रह्मदेव सिंह का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
विज्ञापन

निधन की सूचना मिलने पर स्मृति ईरानी अचानक पूर्व ब्लॉक के घर पहुंच गई तो हर कोई अवाक रह गया। अमेठी सांसद ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनके परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करके उनका हालचाल लिया।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पिता के चित्र पर फूल चढ़ाया। परिवार से कहा कि वह किसी बात की चिंता न करें। हम सब उनके साथ हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पिता नेपाल देश में उच्च पद पर रहकर काम किया, लेकिन पिछले लंबे समय से अपने घर तिलोई में रहकर समाज के लोगों की सेवा करते थे।
बीते शुक्रवार को उनके निधन की खबर से लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंचा था। शनिवार को अमेठी सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के दौरो पर पहुँचने पर प्रमुख तिलोई के आवास पहुँच कर शोक सवेंदना व्यक्त किया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें