रायबरेली। दीवानी कचहरी में सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में शनिवार को अध्यक्ष, महामंत्री समेत 22 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। जांच में सभी दावेदारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। अब 20 जुलाई को नामांकन पत्रों की वापसी प्रक्रिया और 25 जुलाई को चुनाव होगा। अध्यक्ष पद के लिए पांच और महामंत्री पद के लिए आठ दावेदार चुनाव मैदान में हैं। सबसे ज्यादा इन्हीं दोनों पदों को लेकर वोटरों में दिलचस्पी दिख रही है।
सेंट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में नामांकन प्रक्रिया कराई गई। अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह भदौरिया, पूर्व महामंत्री विनोद कुमार द्विवेदी, सुरेशचंद्र यादव, शशिकांत पांडेय, गंगाप्रसाद यादव, जबकि महामंत्री पद पर देवेश शुक्ला, संजय प्रताप सिंह, अमित श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री रामू चौधरी, अलका सिंह राजपूत, अवधेश शर्मा, इसरार खान, संजीव शुक्ला ने नामांकन पत्र जमा किया है।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्याक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पद पर पांच, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन, संयुक्त मंत्री पद पर सात, कोषाध्यक्ष पद पर तीन, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर सात दावेदारों ने परचा जमा किया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान बार के संस्थापक डीपी सिंह, चुनाव प्रभारी डीपी पाल, शंकरलाल गुप्ता, पीएल पाल, शिव कुमार शुक्ला, राजेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष कमलेशचंद्र पांडेय, सुनीता सिंह, सुभाष मिश्रा, राहुल निर्मल बागी, विनीत गुप्ता, गंगा नारायण वाजपेयी, आशीष पांडेय, शशिकांत शुक्ला, बार के अध्यक्ष राकेश तिवारी, महामंत्री योगेंद्र दीक्षित, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।