फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत का प्लास्टर गिरा, दंपती घायल

Thu, 30 Jul 2015 11:49 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के अफसरों की लापरवाही से गुरुवार को राजकीय कॉलोनी के जर्जर आवास के छत का प्लास्टर नीचे बैठे दंपती पर गिर गया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पति का सिर फट गया, तो पत्नी के पैरों में चोट आई। वहीं परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। राजकीय कॉलोनी के डी-44 निवासी आईके त्रिपाठी के घर की छत का प्लास्टर टूट कर गिर गया।

इसी दरम्यान त्रिपाठी अपनी पत्नी रीता संग वहीं पर बैठे थे। छत का प्लास्टर गिरने से दोनों घायल हो गए। इससे वहां चीख-पुकार मच गई। शोरगुल पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिग्रेड कर्मचारी आ गए। परिवारीजन घायल दंपती को अस्पताल ले गए। उधर, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता डीके यादव ने घटना की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें