फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूताओं के भुगतान में सीबीआई टीम को मिला घपला

Tue, 28 Mar 2017 11:56 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : Getty
विज्ञापन
एआरएचएम घोटाले की जांच करने के लिए सीबीआई टीम ने मंगलवार को सलोन सीएचसी पहुंचकर घोटाले की जांच की। इसमें प्रसूताओं को किए गए भुगतान में घपला पाया गया। सीएचसी अधीक्षक से पूछताछ की। घंटों रुकने के बाद जांच के बाद टीम लौट गई। 
विज्ञापन


सीबीआई टीम के इंस्पेक्टर जाविद खान की अगुवाई में टीम मंगलवार सुबह सलोन सीएचसी पहुंची। टीम ने  सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके बैसवार से वर्ष 2007 से लेकर वर्ष 2011 तक एआरएचएम के तहत किए गए कार्यों का पूरा ब्योरा तलब किया। पूरे दस्तावेज देखे।

इस अवधि में कितने प्रसव कराए गए। प्रसूताओं में कितना भुगतान किया गया, पूरी जानकारी ली। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों के भी बयान दर्ज किए। विभाग के सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान सीबीआई को प्रसूताओं के भुगतान में गड़बड़झाला मिला, लेकिन टीम के सदस्यों ने कुछ भी बताने से इंकार किया। दो घंटे रुकने के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि सीबीआई टीम आई थी और जांच के बाद लौट गई। गौरतलब है कि एक सप्ताह से सीबीआई टीम यहां ठहरकर एनआरएचम घोटाले की जांच कर रही है। अब तक टीम हरचंदपुर, शिवगढ़, ऊंचाहार सीएचसी के साथ ही सीएमओ कार्यालय में जांच कर चुकी है।

विभागीय सूत्रों की मानें तो जिस सीएचसी में सीबीआई टीम जांच के लिए पहुंच रही है, वहां पर कुछ न कुछ कमियां जरूर मिल रही है। हालांकि इस बाबत सीबीआई टीम के सदस्य कुछ नहीं बता रहे है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें