फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने सीएचसी में खंगाले दस्तावेज

Fri, 08 Jan 2016 11:33 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच शुरू होने के बाद हड़कंप मच गया। टीम ने जननी सुरक्षा योजना, नसबंदी सहित एनआरएचएम से सीएचसी पर कराए गए अन्य कार्यों में कमियों को खंगाला। कई जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी भी अपने पास रख ली।
विज्ञापन


प्रदेश में वर्ष 2010 के पहले तक एनआरएचएम में बड़ी घोटाला किया गया था। पूर्व में कैग ने एनआरएचएम की जांच की थी। कैग की टीम ने एक महीने से जिले में रुककर एनआरएचएम में गड़बड़ी पकड़ने का प्रयास किया था। कैग की जांच पूरी होने के बाद सीबीआई को यह जांच सौप दी गई थी। सीबीआई ने कई जिलों में जांच पूरी कर ली है। जिले में सीबीआई ने अब जांच शुरू की है।

सीबीआई इंस्पेक्टर शबीना खातून सिद्दीकी व प्रेम नारायण की टीम एनआरएचएम घोटाले की जांच करने के लिए पहुंच गई है। टीम ने शुक्रवार को सबसे पहले डलमऊ सीएचसी पहुंचकर दस्तावेजों को खंगाला। जननी सुरक्षा योजना के साथ ही अन्य योजनाओं से खर्च किए गए धन के बारे में जानकारी ली और दस्तावेजों में खामियां खंगाली। टीम ने सीएचसी सरेनी पहुंचकर कई घंटे तक दस्तावेजों को खंगाला।
विज्ञापन


जननी सुरक्षा योजना के तहत योजना का लाभ 40 लोगों का सत्यापन किया। हालांकि टीम को कई खामियां मिली हैं। टीम ने कई जरूरी कागजातों की फोटो कॉपी कराकर अपने पास रख लिया। टीम ने अमावां सीएचसी में भी दस्तावेज खंगाले। सीबीआई जांच शुरू होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सभी सीएचसी के बाद सीएमओ कार्यालय में होगी जांच
केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम कई दिनों तक जिले में रुकेगी। सभी सीएचसी में एनआरएचएम के कार्यों की जांच करने के बाद टीम जिला स्तर पर सीएमओ कार्यालय के दस्तावेजों में भी खामियां खंगालेगी। विभागीय अधिकारी पुराने दस्तावेजों को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। सीएमओ डॉ. राकेश यादव ने भी सभी सीएचसी व पीएचसी अधीक्षकों को सीबीआई टीम को सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें