फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 विभागों के 287 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

Mon, 16 Nov 2015 11:10 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी को तीन दिन में जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। जवाब की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस जारी होने के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


जिले में डीडीसी व बीडीसी का चुनाव तीन चरणों में कराया गया था। बुलावापत्र लेने के बाद भी तमाम कर्मचारियों ने ड्यूटी नहीं की थी। यहां तक कि ड्यूटी पर न आने के संबंध में कारण भी नहीं बताया।

प्रशिक्षण में शामिल न होने वाले कर्मचारियों को ब्लॉकों में पहुंचकर ड्यूटी करने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद भी कर्मचारियों ने ड्यूटी नहीं की थी।

मामले में डीएम ने सभी ब्लॉकों से रिपोर्ट मंगवाई तो 287 ऐसे कर्मचारी मिले, जिन्होंने आदेश के बाद भी ड्यूटी नहीं की थी।

इसमें बेसिक शिक्षा विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक, लोक निर्माण विभाग प्रथम व प्रांतीय खंड, सिंचाई खंड दक्षिणी, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डिप्टी आरएमओ, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायतराज विभाग, मंडी परिषद, रायबरेली विकास प्राधिकरण समेत 29 विभागों के 287 कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिन में जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। नोटिस जारी होने के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

परियोजना निदेशक इंद्रसेन सिंह ने बताया कि चुनाव में ड्यूटी न करने वाले 29 विभागों के 287 कर्मचारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद उसकी समीक्षा होगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों पर एफआईआर होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें