दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एफएसडीए की टीम ने शनिवार को छापेमारी की। छापेमारी के दौरान खोवा, दूध और टोमेटो साॅस के नमूने भरे और उन्हें जांच के लिए भेजा। कई दुकानदार तो दुकानें बंद करके भाग खड़े हुए। कार्रवाई से अफरातफरी रही। एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी तिवारी, अरुण कुमार, नितिन, अरुण शुक्ल की टीम ने शहर के खोवा मंडी में छापा मारा।
इस दौरान संदीप कुमार निवासी देदौर, गंगागंज निवासी शिवशंकर, सुखराम निवासी कसेहटी की दुकान से खोवा के नमूने भरे। सतांव क्षेत्र के नकदिलपुर मोड़ के पास से सोनू सिंह की चार पहिया गाड़ी में रखे गए दूध का नमूना भराा। उन्नाव से चार पहिया गाड़ी पर लादकर टोमेटो साॅस व चिली साॅस रायबरेली लाई जा रही थी। दोनों के नमूने भरे गए। अभिहित अफसर ने लालगंज में कई बसों की चेकिंग की। इस दौरान कहीं पर भी खोवा नहीं मिला।