फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ऐशबाग माइनर के 91 कब्जेदारों पर मुकदमा

Fri, 10 Oct 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर में ऐशबाग माइनर की जमीन पर बने कॉम्पलेक्स।
विज्ञापन
रायबरेली। धरातल से गायब हो चुकी तीन किलोमीटर लंबी ऐशबाग माइनर के कब्जेदारों पर शिकंजा कसा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में 91 कब्जेदारों पर मुकदमा किया गया है। संबंधितों को करीब छह करोड़ के जुर्माना का नोटिस थमाया गया है। सभी को अगल-अलग तारीखों में कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष देने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर जुर्माने के साथ ही बेदखली आदेश की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


माइनर पर वर्तमान समय में आलीशान मकान, काॅम्प्लेक्स, नर्सिंगहोम और कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे हैं। सिंचाई विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो ऐशबाग माइनर रायबरेली माइनर से निकली है। 1917 में यह माइनर अस्तित्व में आई थी। कभी इस माइनर से जिला जेल में खेती होती थी। माइनर की लंबाई करीब 3.300 किमी और चौड़ाई 18 मीटर है।

30 साल पहले माइनर धरातल से गायब हो गई। कहीं मॉल तो कहीं मकान बन गए। कई जगह नर्सिंगहोम खुले हैं। प्रशासन और सिंचाई विभाग के अफसर माइनर पर हुए कब्जे को हटाने में नाकाम साबित हुए। वर्ष 2017 में जांच के बाद कब्जेदारों को नोटिस दिया गया, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन

अब माइनर पर कब्जा करके मकान, काॅम्प्लेक्स व अन्य प्रतिष्ठान संचालित करने वाले 91 कब्जेदारों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में मुकदमा किया गया है। कब्जेदारों को कोर्ट से नोटिस जारी कर अलग-अलग तारीखाें में तलब किया गया है।

कब्जेदारों पर लग सकता जुर्माना, हो सकती बेदखली
शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा पेट्रोल पंप के पास हसनैन खां, सलीम, सूर्यभान, सोनिया नगर में संचालित विवेकानंद व यूनिवर्सल कोचिंग, इंदिरा नगर निवासी अशोक कुमार, रामरतन, क्रांतीपुरी निवासी शिवकुमार, सोनिया नगर निवासी दयाराम, रघुवर दयाल, ज्योति, राकेश, रामनरेश, गंगाबिसुन, शिव प्रसाद, शिलाजीत, नयापुरवा निवासी चांदबाबू, उूबेदार गूजर, कृष्णदेव पाल हसीना समेत 91 कब्जेदारों को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से नोटिस दिया गया है। सभी पर जुर्माने के साथ ही बेदखली की प्रक्रिया हो सकती है।

सिंचाई विभाग के अफसर भी जिम्मेदार
माइनर पर धीरे-धीरे कब्जा शुरू हुआ। एक-एक कर तीन किलोमीटर लंबी माइनर पर कब्जा करने के साथ ही बड़े-बड़े भवन बन गए, लेकिन सिंचाई विभाग के तत्कालीन अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। जिस समय कब्जा हो रहा था, उस समय यहां तैनात एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल ने ध्यान भी नहीं दिया। इससे सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अब तक किसी की भी जिम्मेदारी नहीं तय हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें