फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह चार हेडमास्टरों पर गिरी निलंबन की गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। महराजगंज विकास क्षेत्र में जिलाधिकारी का भ्रमण कार्यक्रम क्या लगा, खंड शिक्षा अधिकारी को अपने विद्यालय सुधारने की चिंता सताने लगी। डीएम को कहीं कोई खामी न मिल जाए, इसलिए विद्यालयों का मुआयना करने निकल पड़े।
विज्ञापन

इस दौरान खामियां ही खामियां मिलीं। बीईओ ने तुरंत निरीक्षण आख्या तैयार की और चार विद्यालयों के हेडमास्टरों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी।
बीईओ की रिपोर्ट मिलने पर सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह ने इंचार्ज हेडमास्टर समेत चार प्रधानाध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। चारों को बीईओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया।
यह मामला अगस्त महीने का है। महराजगंज विकास क्षेत्र में डीएम का भ्रमण कार्यक्रम होना था। इस पर बीईओ ने 5 अगस्त को अपने क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर खामियां दूर करने की कोशिश की।
विज्ञापन

इस दरम्यान प्राथमिक विद्यालय जमोलिया में पाया गया कि दूध का वितरण कभी नहीं किया जाता है। इस मामले में प्रधानाध्यापक रामलखन पर विभागीय धन के गबन, कूट रचना तथा उदासीनता का आरोप लगाया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटवा मोहम्मदाबाद में पुस्तकालय ग्रांट एवं स्पोर्ट ग्रांट का उपभोग नहीं किया गया है। इस मामले में इंचार्ज हेडमास्टर बिंधा प्रसाद श्रीवास्तव पर विभाग के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया गया।
इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय कैड़ावा एवं प्राथमिक विद्यालय कैड़ावा में रंगाई पुताई नहीं हुई है। फल एवं दूध का वितरण भी नहीं हुआ। स्पोर्ट ग्रांट, कंपोजिट ग्रांट, पुस्तकालय ग्रांट का उपभोग नहीं किया गया।
छात्रों की वास्तविक उपस्थिति से ज्यादा पंजिका में दर्ज की गई थी। इन दोनों विद्यालयों में भी प्रधानाध्यापकों बिंधा प्रसाद एवं रामप्रताप निर्मल पर विभागीय धन के गबन, कूट रचना एवं उदासीनता का आरोप लगाया गया।
बीईओ ने अपनी निरीक्षण आख्या 9 अगस्त को सौंपी। बीएसए ने बताया कि बीईओ की निरीक्षण आख्या के आधार पर चारों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। कोटवा मोहम्मदाबाद में बीईओ शिवगढ़ तथा अन्य तीन विद्यालयों के मामले में बीईओ राही को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें