फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, छह घायल

Sat, 10 Oct 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। गंगा एक्सप्रेस-वे पर सेमरी के निकट शुक्रवार को कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इससे कार में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार हादसा वाहन की तेज रफ्तार के कारण हुआ।
विज्ञापन

यूपीड़ा की एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि तेज रफ्तार से गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे वाहन सवार छह लोग घायल हुए हैं। हादसे में घायल हुए प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र के निवासी राजकुमार (27), शिवकुमार (34), सुरेश (32), आशीष (30), रामभवन (40) और अनिल (32) का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी सवार कार से वृंदावन में दर्शन करने के बाद शुक्रवार को वापस प्रयागराज लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब चार बजे कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें