फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक को पीटा, 80 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक से 80 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर चालक की डंडों से पिटाई की। यही नहीं ट्रक के शीशे तक तोड़ दिए।
विज्ञापन

क्लीनर की सूचना पर डायल 112 की पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस केस दर्ज करके कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
जिस कार पर बदमाश सवार थे, उस गाड़ी का नंबर प्रयागराज का होना बताया जा रहा है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कुरिहारा मजरे सेमरपहा निवासी शिवबोध सिंह ट्रक मालिक है। वह अपना ट्रक खुद चलाते हैं।
विज्ञापन

गुरुवार रात करीब 10 बजे वह अपने ट्रक से माल (सीमेंट) लेकर कोलकाता जा रहा था। उसके पास 80 हजार रुपये की नकदी थी। उसका कहना है कि जब वह ऊंचाहार नगर की सीमा में पहुंचा तो रेल क्रॉसिंग से करीब 500 मीटर पहले राजमार्ग के किनारे कार सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनसे रुपये मांगेे।
विरोध करने पर चार बदमाशों ने हॉकी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट करके बदमाशों ने उनसे रुपये छीन लिए। इस बीच ट्रक के क्लीनर ने कार का नंबर नोट कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गए।
कार का नंबर प्रयागराज का बताया जा रहा है। पीड़ित ने 112 पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने घायल चालक को लेकर सीएचसी में भर्ती कराया।
ट्रक चालक ने शुक्रवार सुबह कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी। कोतवाल धर्मेंद्र दुबे का कहना है कि जांच की जा रही है। केस दर्ज करके जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें