फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खड़े डंपर से टकराई कार, महिला की मौत

Fri, 12 Jun 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को हटाई क्रेन।
विज्ञापन
अमावां। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर देवानंदपुर के पास बृहस्पतिवार शाम करीब 6.30 बजे खड़े डंपर से एक कार टकरा गई। इससे कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में दंपती और उनके बेटा-बेटी शामिल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की जांच में चालक के झपकी आने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


हमीरपुर जिले के मौदाहा गांव निवासी अजय कुमार गुप्ता (35), अपनी पत्नी रेखा देवी गुप्ता (32), बेटे अभिनंदन गुप्ता (7), बेटी शिवा गुप्ता (3) के अलावा छवि गुप्ता उर्फ दिव्या गुप्ता (12), विमला गुप्ता (62) पत्नी मोहनलाल गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता (24) के साथ अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दर्शन करने गए थे। दोपहर बाद शाम को सभी कार से घर जा रहे थे। कार दुर्गेश चला रहा था।

हाईवे पर देवानंदपुर के पास पहले से डंपर खड़ा था। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डंपर में पीछे से जा घुसी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना देख आसपास के लोगों के साथ पुलिस मौके पर आ गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विमला गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के दौरान आवागमन भी कुछ देर के लिए बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन के जरिये डंपर को हाईवे से हटाकर आवागमन सामान्य कराया। उधर, मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें