फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पार्सल वैन से टकराई कार, घंटे भर जाम रहा हाईवे

Sat, 17 Oct 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। कस्बे के मुख्य चौराहे के पास शुक्रवार को कार और पार्सल वैन की टक्कर हो गई। हादसे के बाद लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इसमें एंबुलेंस समेत कई वाहन फंस गए।
विज्ञापन


फुरसतगंज निवासी विवेक कुमार कार से अमेठी से लखनऊ जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे कस्बे के मुख्य चौराहे के पास उन्होंने कार दाईं ओर मोड़ी। उसी दौरान लखनऊ से प्रयागराज की ओर जा रही खाद्य सामग्री लदी पार्सल वैन कार से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क के बीच में बंद हो गए। इससे बछरावां-महाराजगंज तिराहे और हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद शाम करीब 4:30 बजे यातायात सामान्य हो सका। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कोतवाली में खड़ा करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें