फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलों का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए 46 किलोमीटर लंबी शिवगढ़ ड्रेन का कायाकल्प होगा। साथ ही पुराने जर्जर पुलों का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को अनुसूचित जाति, जनजाति एवं विमुक्त जातियों की समिति की उपसभापति कृष्णा पासवान ने विधायक रामनरेश रावत और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के ग्राम पंचायत बैंती के गहोंबर गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुलों के निर्माण के साथ ड्रेन की सफाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

चितवनियां, रायपुर संपर्क मार्ग पर स्थित शिवगढ़ ड्रेन का गहोंबर पुल नीचा एवं पुराना है। बारिश में जब ड्रेन उफनाती है, तो जलकुंभी पुल में फंस जाती है। इससे जलनिकासी नही हो पाती। इससे क्षेत्र की हजारों हेक्टेयर फसल जलमग्न होकर चौपट हो जाती है। इस समस्या को क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत ने इस समस्या को कई बार अनुसूचित जाति, जनजाति एवं विमुक्त जातियों की समिति में रखा था।
ड्रेन का निरीक्षण करने आई समिति की उपसभापति कृष्णा पासवान ने विधायक रामनरेश रावत के प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाते हुए जल्द से जल्द शिवगढ़ ड्रेन में पुल बनवाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर समिति के सभापति बंबा लाल दिवाकर, बृजेश रावत, मुख्य अभियंता के प्रतिनिधि एके सिंह, अधीक्षण अभियंता आरके जैन, अधिशासी अभियंता राकेश वर्मा, सहायक अभियंता राजेंद्र राठौर व आकाश राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें