फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई 2019 से पुल पर बंद है आवागमन, अब पुल को तोड़ कर नया बनाने की तैयारी

विज्ञापन
ओवरब्रिज को बनाया जाएगा। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। एनएच 232 पर लालगंज से होकर इलाहाबाद जा रही रेलवे लाइन पर बने ओवरब्रिज के निर्माण की चर्चाएं फिर शुरू हो गई हैं। दरार आ जाने के कारण इस ओवरब्रिज पर आवागमन 26 मई 2019 से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

आवागमन रुकने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लालगंज में रोजाना जाम लगने लगा है। मौरंग लदे ट्रक व अन्य यातायात जो ओवरब्रिज से होकर रायबरेली से फैजाबाद बलिया की ओर जाता था। ओवरब्रिज बंद होने से लालगंज होकर निकलने लगा। जिससे वहां जाम की समस्या बहुत बढ़ गई।
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आवी सिंह ने बताया कि पुल के निर्माण के लिए नया डिजाइन रेलवे को मंजूरी के लिए भेजा गया है। वहां से सहमति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। पुल को पूरी तरह से तोड़ कर नया ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इस पुल का शुभारंभ 16 दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री ने किया था। ऐहार के पूर्व प्रधान राजकिशोर सिंह बघेल समेत कई लोगों ने इस बारे में केंद्रीय मंत्री को पत्र भेज की जल्द ओवरब्रिज निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें