फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवगढ़ में धंसा पुल, बड़े वाहन रोके

Mon, 20 Jul 2015 11:46 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा-बहराइच राजमार्ग स्थित शिवगढ़ ड्रेन पर पांच दशक पहले बना पुल रविवार रात धंस गया। इससे बड़े वाहनों का आवागमन ठप हो गया। पुल के दोनों तरफ दरारें आ गई हैं, जिससे यह पुल कभी भी ढह सकता है।
विज्ञापन


 आवागमन ठप होने से 40 किलोमीटर का रास्ता तय करके भारी वाहनों को गंतव्य स्थान पहुंचने के लिए जाना पड़ रहा है। पुल धंसने के बाद भी लोक निर्माण विभाग का कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा है। पुलिस ने पहुंचकर वाहनों का आवागमन रुकवाया।

करीब पांच दशक पहले बांदा-बहराइच राजमार्ग स्थित शिवगढ़ ड्रेन पर पुल बनवाया गया था। इस पुल से प्रतिदिन करीब 50 हजार लोगों का आना-जाना रहता है। करीब एक हजार बड़े वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन


रात में ओवरलोड वाहनों के गुजरने के कारण पुल धंस गया। पुल के दोनों तरफ दरारें पड़ गईं हैं। सुबह इसकी सूचना मिलते ही थानेदार बीके सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बड़े वाहनों का आवागमन रुकवा दिया।

 सिर्फ दो पहिया वाले ही आ-जा पा रहे हैं। आवागमन ठप होने से बड़े वाहनों को महराजगंज होकर 40 किमी. का रास्ता तय करके गंतव्य स्थान को जाना पड़ रहा है।

 क्षेत्र वासी अवनीश अवस्थी, रामविशाल, रामशंकर का कहना है कि विभागीय अफसरों की ओर से पुल की मरम्मत नहीं कराई गई। इसी का नतीजा है कि पुल धंस गया है। इससे हादसे का अंदेशा बढ़ गया है।

 जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो पुल ढह जाएगा। उधर, लोक निर्माण विभाग के जेई आदर्श कुमार का कहना है कि थानेदार से पुल धंसने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुल के पास सचेतक बोर्ड लगवाया जाएगा। जल्द पुल की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें