फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दोनों स्पेशल ट्रेनों ने कराया घंटों इंतजार

Sun, 29 Nov 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बदलते मौसम और पटरियों पर चल रहे विभिन्न कार्यों के कारण ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही हैं। शनिवार को दो स्पेशल ट्रेनों सहित कई नियमित ट्रेनों के विलंबित होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को चंडीगढ़-वाराणसी स्पेशल ट्रेन सवा आठ घंटे और वाराणसी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन साढ़े सात घंटे की देरी से चली। नियमित ट्रेनों में दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस पांच घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल ढाई घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे, आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस, ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस एक घंटे, जबकि देहरादून-बनारस जनता मेल और भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से पहुंचीं।
इसके अतिरिक्त, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, पटना-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, ऊंचाहार-रायबरेली पैसेंजर, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर और शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस भी आधे घंटे से अधिक की देरी से संचालित हुईं।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जिले में किसी भी ट्रेन का संचालन सीधे तौर पर प्रभावित नहीं हुआ है, बल्कि सभी ट्रेनें पहले से ही विलंबित चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें