फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आपसी संघर्ष में दोनों हिरनों की मौत

Thu, 30 Oct 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कोलवा खुर्द गांव में खेत में मृत पड़ा हिरन।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर से सटे कोलवा खुर्द गांव में बुधवार को दो हिरन मृत अवस्था में पाए गए। वन विभाग के अफसरों की जांच में खुलासा हुआ कि दोनों नर हिरन आपस में लड़ रहे थे। इससे दोनों की मौत हुई।
विज्ञापन


सुबह ग्रामीण खेत की तरफ गए तो देखा कि दोनों नर हिरन मृत पड़े थे। इसकी जानकारी होने पर वन दरोगा संजय सिंह व नितिन सिंह गांव पहुंचे। वन विभाग टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों से बातचीत की। हिरन के शवों का पोस्टमार्टम कराया। वन दरोगा संजय सिंह ने बताया कि जांच में पाया गया है कि दोनों हिरन आपस में लड़ रहे थे। चोट लगने से दोनों की जान चली गई। दोनों हिरन की सींगें निकली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें