फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, लोगों की लगी भीड़; पुलिस कर रही जांच

Tue, 14 Jan 2025 11:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में सड़क किनारे युवक का शव मिला। खबर मिली तो लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में मंगलवार की सुबह पांच बजे लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। घटना बछरावां कोतवाली क्षेत्र के खैरहनी गांव के पास की है।

विज्ञापन


लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे व्यक्ति का शव मिला। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पहचान कराने का प्रयास कर रही है। 

कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि व्यक्ति का शव मिला है। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। शव की पहचान कराई जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें