फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के राजा का पुरवा मजरे उचौरी चौराहे के पास एक कुएं से युवक का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके परी पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या कर शव को कुएं में फेंके आने की आशंका है। पुलिस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीओ ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के पूरे सिंघाराम का पुरवा निवासी नीरज यादव (21) पुत्र परमेश्वर यादव शुक्रवार को बाइक से निकला था। रात तक उसके घर वापस न लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। उसकी बाइक संदिग्ध हालात में मिलने के बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई।
शनिवार को युवक का शव शिवगढ़ थाना क्षेत्र के राजा का पुरवा मजरे उचौरी में कुएं में मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

मामले में पिता परमेश्वर यादव ने शिवगढ़ थाने में तहरीर देकर अपने रिश्तेदार पर शक करते हुए कार्रवाई की मांग की है। महराजगंज क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें