फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: भाजपा जिला प्रतिनिधि की गाड़ी पर पथराव, शीशे टूटे

Tue, 17 Mar 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में हमले में क्षतिग्रस्त हुआ वाहन।
विज्ञापन
रायबरेली। डीएम आवास चौराहा पर रविवार देर रात भाजपा जिला प्रतिनिधि राज नारायण मौर्य की कार पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पथराव कर दिया। इससे गाड़ी के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि पथराव में भाजपा जिला प्रतिनिधि बच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र के पचवर दाऊद नगर निवासी राज नारायण मौर्य के मुताबिक उनके पिता सिंचाई विभाग में ठेकेदार हैं। उन्हें इस समय नहरों की सफाई का ठेका मिला है। राजघाट के पास नहर से निकली सिल्ट एकत्र की जा रही है। रात में वह सिल्ट गिरवाने गए थे। देर रात करीब 11:30 बजे चार पहिया वाहन से घर जा रहे थे। डीएम आवास चौराहा के पास पहुंचे ही थे कि बाइक सवार दो बदमाश अचानक आए और उनकी गाड़ी पर पीछे से पथराव कर दिया।

इससे गाड़ी के शीशे टूट गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। बदमाश जिला अस्पताल होते हुए बाइक से भाग गए। भाजपा नेता का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। मामले की जांच होनी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। वह पता लगा रहे हैं कि मामला क्या है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों की हो रही पहचान
सदर कोतवाल शिवशंकर सिंह का कहना है कि भाजपा नेता की तहरीर पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान कराई जा रही है। बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें