रायबरेली में भाजपा जिलाध्यक्ष ने राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। बाद में कहा कि वह अपने कहे गए शब्दों पर कायम हैं। पलटवार करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
यूपी के रायबरेली में बृहस्पतिवार को आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने सांसद राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की जाति का कोई पता नहीं, धर्म का कोई पता नहीं है। परिवार का पता नहीं है।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने गाली देते हुए कहा कि अमेरिका और इटली की औलाद राहुल गांधी विदेशों में देश का साथ द्रोह कर रहा है। गृहमंत्री का इस्तीफा मांगने वाले पहले अपने बारे में सोचे। राहुल ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। ऐसा लग रहा है कि न तो उनका दिमाग काम कर रहा है और न ही वह पढ़े लिखे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि वह रायबरेली की जनता को अपमानित करने का काम विदेशों में कर रहे हैं। वह भारत विरोधी काम करते हैं। उन्होंने दलितों का अपमान किया है। वह शासन के लिए तड़प रहे हैं। राहुल गांधी पर दिए बयान पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि वह अपने कहे गए शब्दों पर कायम हैं।
मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। बुद्धीलाल पासी के कंधे पर बंदूक रखी गई है। वो यह भूल जाते हैं कि इंदिरा गांधी की स्थापित की गई फैक्टरी में बुद्धीलाल काम कर चुके हैं। परिवार का पेट पाला है। जब वेतन नहीं मिलता था तो सोनिया गांधी के पास जाते थे। ये सब स्वार्थी हैं।