फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत, दो घायल

Thu, 16 Jul 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर गुल्लूपुर के पास बुधवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी मां समेत दो लोग घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन


बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कुंदनगंज गांव निवासी सरफराज (25) पुत्र सिराज अहमद अपनी मां सोफिया बानो के साथ बाइक से रायबरेली जा रहे थे। दूसरा बाइक सवार सुरेश कुमार गंगागंज से हरचंदपुर की तरफ जा रहा था। सुरेश कुमार दूसरी साइड से जा रहा था। इससे हाईवे पर गुल्लूपुर गांव के पास दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवार घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सरफराज को मृत घोषित कर दिया। उसकी मां व दूसरे बाइक सवार सुरेश का इलाज किया गया। चचेरे भाई मेराज अहमद ने बताया कि हादसे में सरफराज की जान गई है। हरचंदपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें