लालगंज के मेरुई गांव के निकट आग से जलती बाइक।
- फोटो : लालगंज के मेरुई गांव के निकट आग से जलती बाइक।
लालगंज। क्षेत्र के बछरावां रोड पर मेरुई गांव के पास शुक्रवार को चलती बाइक अचानक आग का गोला बन गई। बाइक से उठती लपटें देखकर राहगीरों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि बाइक पर सवार बहन भाई ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। चिमनामऊ गांव निवासी सुनील राय अपनी बहन राधिका के साथ बाइक से लखनऊ जा रहे थे। मेरुई गांव के निकट बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी बाइक जलकर राख हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी नहीं है।