फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों से भरा बैग लेकर भागे बाइक सवार बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। बेहटा चौराहा स्थित एक होटल पर नाश्ता कर रहे एक बुजुर्ग से बाइक सवार दो बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। सरेराह हुई लूट से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व सीओ महिपाल पाठक मौके पर पहुंचे। घटना के खुलासे के लिए एसओजी को लगाया गया है।
बेहटा कला गांव निवासी मोतीलाल सिंह अपने साढ़ू के लड़के गहरौली निवासी अजय प्रताप सिंह उर्फ दीपू सिंह के साथ एसबीआई बैंक शाखा से 90 हजार रुपये निकालने गया था।
रुपये निकाल कर दोनों चल दिए। बेहटा चौराहा में सरेनी रोड स्थित एक होटल दोनों नाश्ता करने लगे। इस दौरान बुजुर्ग ने रुपये से भरा बैग बेंच पर रख दिया।
तभी दो बाइक सवार बदमाश आए और रुपयों से भरा बैग उठाकर आचार्य नगर की ओर भाग निकले। पीड़ित दीपू सिंह ने बाइक से उनका पीछा किया। लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण बदमाश चकमा देने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि बैग में पासबुक, चेक बुक समेत करीब एक लाख रुपये रखे थे। बीच चौराहे पर लूट की सूचना के बाद एसओजी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने बैंक शाखा सहित कस्बे में कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए संदिग्धों की तलाश की। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए एसओजी को लगाया गया है। जल्द बदमाश गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें