फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आई बाइक, बच गया चालक

विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को राही ब्लॉक क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे ट्रैक के पास पड़ी
विज्ञापन
रायबरेली। रूपामऊ और रायबरेली रेलवे स्टेशनों के बीच रविवार को सुबह उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया जब दानापुर से आनंद विहार जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

यह घटना उस समय घटी, जब बाइकसवार रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तेज रफ्तार ट्रेन नजदीक आई तो घबराकर वह बाइक छोड़कर भाग गया। इससे पहले कि लोको पायलट ट्रेन को रोक पाता, तब तक ट्रेन की चपेट में आने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक की नंबर प्लेट करीब 100 मीटर दूर गिरी, जबकि कई हिस्से 100 मीटर के दायरे में फैल गए। गनीमत रही कि बाइक सवार भाग गया था। बाइक भी टक्कर लगाने के बाद ट्रैक के बाहर गिर गई। बाइक इंजन से टकरा कर दूर गिरी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के कई टुकड़े हो गए। घटनास्थल पर कुछ देर ट्रेन खड़ी रही। कोई खराबी नहीं आई तो ट्रेन आगे बढ़ी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। बाइक को कब्जे में लेने के साथ ही एक व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि जनसाधारण एक्सप्रेस के लोको पायलट एलके प्रजापति ने घटना के संबंध में मेमो दिया है। इंजन में कोई खराबी नहीं आई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर आलोक मौर्य ने बताया कि बाइक कब्जे में ली गई है। नंबर प्लेट के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन




ट्रक ने तोड़ा रेलवे क्रॉसिंग का फाटक



रायबरेली। हरचंदपुर और कुंदनगंज स्टेशनों के बीच रेलवे क्रॉसिंग के फाटक को तेज रफ्तार ट्रक ने तोड़ दिया। यह घटना रविवार को सुबह उस समय घटी, जब लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर को पास कराने के लिए क्रॉसिंग बंद की थी। पैसेंजर कुंदनगंज स्टेशन से छूटने के बाद हरचंदपुर स्टेशन पहुंचने वाली थी, लेकिन क्रॉसिंग का गेट टूटने के कारण हरचंदपुर स्टेशन से पहले कुछ देर तक खड़ी रही। गेटमैन ने क्रॉसिंग को बंद करने के लिए दूसरे गेट की व्यवस्था की, तब पैसेंजर ट्रेन पास कराई गई। फाटक तोड़ने वाला ट्रक चालक भाग गया। ढाई घंटे बाद टूटा गेट सही करा लिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर आलोक मौर्य ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग का गेट तोड़ने वाले ट्रक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें