फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डंपर से टकराई बाइक, पिता की मौत

Mon, 19 Oct 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
हादसे के बाद धू-धूकर जलता डंपर।
विज्ञापन
गदागंज। बरारा बुजुर्ग चौराहे के पास रविवार रात राख लदे डंपर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता और उनके दोनों बेटे घायल हो गए। तीनों को सीएचसी डलमऊ पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। दोनों बेटों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद बाइक में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर डंपर भी जलने लगा। आग से दोनों वाहन जल गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एनटीपीसी ऊंचाहार से रविवार रात राख लादकर डंपर डलमऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान भटपुरवा मजरे खोदायपुर बरारा बुजुर्ग निवासी इंद्रपाल (50) अपने बेटों शिवम (20) और सत्यम (18) के साथ एक ही बाइक से डलमऊ से घर लौट रहे थे।

रात करीब 10 बजे बरारा बुजुर्ग चौराहे के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक डंपर में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। इससे बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते डंपर भी आग की लपटों से घिर गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी डलमऊ पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान इंद्रपाल की मौत हो गई। वहीं, शिवम और सत्यम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि डंपर और बाइक की टक्कर में पिता की मौत हुई है, जबकि उनके दोनों बेटे घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।


फुटवियर बनाने का काम करते थे इंद्रपाल
इंद्रपाल कानपुर में फुटवियर बनाने का काम करते थे। वह रविवार रात पैसेंजर ट्रेन से बरारा बुजुर्ग हॉल्ट पर उतरे थे। इसके बाद उनके बेटे शिवम और सत्यम बाइक से उन्हें लेकर घर जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। परिजनों के मुताबिक, इंद्रपाल 15 से 20 दिन में एक बार कानपुर से अपने घर आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें