बछरावां। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात चुरूवा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लाया गया। बाइक सवार राहुल कश्यप, सुरेश और राजकुमार लखनऊ से बछरावां जा रहे थे। रास्ते में हादसा हुआ। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से राहुल व सुरेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि यदि तहरीर दी जाती है तो थाना प्रभारी स्तर से कार्रवाई की जाएगी।