लालगंज। क्षेत्र के उन्नाव हाईवे पर गौतमन खेड़ा गांव के पास शनिवार शाम के अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार जीजा, साली गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
सरेनी के प्रयागदत्त खेड़ा मजरे छिवलहा गांव निवासी कमलेश (45) अपनी साली मंजू (40) को बाइक से महेश खेड़ा, थाना बिहार जनपद उन्नाव से लेकर ससुराल शीतलबख्श खेड़ा जा रहे थे। रास्ते में गौतमन खेड़ा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से एनएचएआई की एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कमलेश की हालत बिगड़ता देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंजू की हालत ठीक है। स्थानीय लोगों ने बताया हादसे के समय कमलेश ने हेलमेट लगाए थे।